Home छत्तीसगढ़ भिलाई : ओबेराय ने पेश की दावेदारी, नेताओं से मुलाक़ात

भिलाई : ओबेराय ने पेश की दावेदारी, नेताओं से मुलाक़ात

14

वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र से सुप्रसिद्ध गायक एवं समाजसेवी व पूर्व भाजयुमो संयोजक इकबाल सिंह ओबेराय को टिकट देने की मांग को लेकर सिख समाज के लोगों ने भाजपा के शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर ज्ञापन सौँपा। साथ ही इकबाल सिंह ओबराय ने वैशाली नगर विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में अपनी दावेदारी पेश की। सिख समाज के लोगों ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरूण साव, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, संगठन मंत्री अजय जामवाल, महामंत्री संगठन पवन साय, दुर्ग सांसद विजय बघेल को ज्ञापन देेते हुए कहा कि पिछले कई चुनावों में भाजपा की ओर से किसी भी सिक्ख समाज को मौका नही दिया गया। ओबरॉय भिलाई और रायपुर में पिछले 40 सालों से यादें रफी कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं जो छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय आयोजन है जिसमें अभी तक लाखों दर्शकों ने भाग लिया, सराहा और अंचल की हजारों प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया।

Previous articleचंद्रयान-3 को विदा करने वाली आवाज हुई खामोश, ISRO की वैज्ञानिक का हार्ट अटैक से निधन
Next articleमुख्य निर्वाचन आयुक्त के नेतृत्व में आज से 6 सितंबर तक तीन दिवसीय भ्रमण पर भोपाल आएगा भारत निर्वाचन आयोग का दल