Home छत्तीसगढ़ जांजगीर चांपा : नाले में मिला दो युवकों का शव, करंट की...

जांजगीर चांपा : नाले में मिला दो युवकों का शव, करंट की चपेट में आने से मौत, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

25

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम कटौद में कोकड़ी नाले में दो दोस्त देव यादव उम्र 23 साल और रवि केवट उम्र 22 साल का शव मिला है। दोनों की करंट लगने से मौत होने की बात सामने आ रही है। शव के पास से लोहे का राड़ भी मिला है। और खंभे से तार भी खींची हुई मिली है। मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र का है पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।


मिली जानकारी के मुताबिक कटौद गांव के पास कोकड़ी नाला पर दो दोस्त देव यादव और रवि केवट की शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया है। गांव के लोग नाले के पास निस्तारी के लिए गए हुए थे तब यह जानकारी मिली है। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पुलिस पहुंची और दोनो युवकों की लाश को नाला से बाहर निकाला गया है। 

टीआई तुल सिंह ने बताया की दोनों की लाश में किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं मिले है। दोनो युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए नवागढ़ सीएचसी अस्पताल भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही वजह का पता चल पाएगा।

Previous articleजेपी नड्डा बोले – बीमारू राज्य से मध्य प्रदेश बना विकसित प्रदेश
Next articleमध्य प्रदेश की एथलीट बेटी ने बढ़ाया छात्राओं का हौसला, स्वाभिमान से जीने के लिए किया प्रेरित