Home छत्तीसगढ़ मनेन्द्रगढ़ : हाथियों ने महिला को उतारा मौत के घाट

मनेन्द्रगढ़ : हाथियों ने महिला को उतारा मौत के घाट

21

छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ जिले में हाथियों ने एक महिला को मौत को कुचलकर मार डाला।

वन विभाग के मुताबिक खड़गांव तहसील के ग्राम पंचायत जरौंधा में हाथियों ने महिला को मार डाला। हाथियों का दल जरौंधा के जंगलों में विचरण करते हुए कल रात रहवासी क्षेत्र में पहुंचा।

इस दौरान घर में खाना खाकर बाहर निकली राजकुमारी पति वीरान सिंह को हाथियों ने पैरों तले दबा दिया, जिससे महिला की मौत हो गई। मृतिका के परिवार में 2 बच्चे हैं।

महिला की मौत के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। परिजनों की सूचना पर वन अमले ने मौके पर पहुंच आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं परिवार का रो-रोकर बुराहाल है।

Previous articleरायपुर : कांग्रेस की विस्तारित बैठक 3 को
Next articleUP: बक्से में मिला महिला का शव! दुर्गंध आने पर चरवाहों ने देखा, पुलिस बोली- भारी हथियार से कुचला है चेहरा