Home मध्य प्रदेश जिला अध्यक्षों और जिला प्रभारियों से कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी ने ली रिपोर्ट

जिला अध्यक्षों और जिला प्रभारियों से कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी ने ली रिपोर्ट

26

भोपाल

स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन भंवर जितेंद्र सिंह के पास जिला अध्यक्षों और जिला प्रभारियों ने दावेदारों के नाम बंद लिफाफे में सौंप दिए हैं। इन लिफाफों को बाद में खोला जाएगा। इससे पहले जिला अध्यक्ष और जिला प्रभारीयों की बैठक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला और स्क्रीनिंग कमेटी के चेयनमैन भंवर जितेंद्र सिंह ने ली।

बैठक में कमलनाथ ने कहा कि हमारे जिला अध्यक्ष और जिला प्रभारियों ने इमानदारी के साथ हर विधानसभा क्षेत्र से जो-जो दावेदारी कर रहे हैं, उनके नाम भेजे हैं। नाथ ने कहा कि टिकट दिए जाने में इस बार संगठन को ही महत्व दिया जाएगा। ऊपर से किसी को टिकट इस बार नहीं दिए जाएग। संगठन जमीन पर बहुत मेहनत कर रहा है। इसलिए संगठन की भावना के अनुरूप ही टिकट की सिफारिश की जाएगी।

इस बैठक के बाद स्क्रीनिंग कमेटी के चेयनमैन और सदस्यों ने इसके बाद वन-टू-वन चर्चा की। जिसमें उन्होंने हर जिला अध्यक्ष और प्रभारी से उस क्षेत्र के विधाानसभाओं को लेकर विस्तार से जाना। दिन भर आज स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमेन और सदस्य सभी से बात करते रहे।

Previous articleजब रेग्युलर शिक्षक नहीं थे तब अतिथि शिक्षकों ने संभाली शिक्षण व्यवस्था : मुख्यमंत्री चौहान
Next articleदीनदयाल रसोई की थाली अब 5 रुपये में मिलेगी : मुख्यमंत्री चौहान