Home छत्तीसगढ़ बालोद : पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार, नौ किलो गांजा बरामद

बालोद : पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार, नौ किलो गांजा बरामद

16

बालोद जिले में पुलिस ने गांजा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। राजहरा थाना क्षेत्र में पुलिस व साइबर सेल की टीम ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से नौ किलो गांजा बरामद किया है।

एसपी डॉक्टर जितेंद्र यादव ने बताया कि अवैध कारोबार करने वालो के खिलाफ बालोद पुलिस की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम राजहरा थाना पुलिस ने  दल्लीराजहरा के रहने वाले गांजा तस्कर रवि सिंह पुत्र प्रहलाद सिंह को नौ किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। मामले में धारा स्वापक औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम 1985 की धारा 20(बी) कायम कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। आरोपी के कब्जे से नौ किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और एक लाख चालीस हजार रुपये बरामद किए गए हैं।

Previous articleमहासमुन्द : आईएएस अनुविभागीय अधिकारी हेमंत नंदनवार के प्रयासों से छह गंभीर कुपोषित बच्चे सुपोषित हुए
Next articleसूरजपुर : गौठान ने बदला जीवन, दिया परिवार को सहारा : श्री राम बकस