Home छत्तीसगढ़ घर में मिला दंपति का शव : पत्नी की हत्या कर पति...

घर में मिला दंपति का शव : पत्नी की हत्या कर पति ने लगायी फांसी, महिला की थी दूसरी शादी

17

कुकदुर थाना क्षेत्र के अमलीटोला बदना गांव में एक युवक अपनी पत्नी को मारकर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। हत्या के पीछे वजह अभी पता नहीं चल सकी है। बताया जा रहा है चार-पांच महीने पहले ही शादी हुई थी। यह भी बताया जा रहा है कि महिला की यह दूसरी शादी थी।Trending Videos

जानकारी अनुसार, मृतक का नाम रामसिंह मरावी पुत्र तिजऊ मरावी और मृतका का सरोज बाई मरावी है। हत्या के पीछे की वजह अभी पता नहीं चल सकी है। बुधवार की सुबह करीब 9 बजे जब घर में कोई भी हरकत नहीं हुई तो पड़सियों ने जाकर देखा। इस दौरान घर के अंदर पति -पत्नी मृत मिले। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Previous articleरायपुर : प्रदेश में 2 अगस्त को मतदाता सूची के प्रारम्भिक प्रकाशन के साथ शुरू हो जाएगी निर्वाचन की तैयारी
Next articleमहासमुन्द : आईएएस अनुविभागीय अधिकारी हेमंत नंदनवार के प्रयासों से छह गंभीर कुपोषित बच्चे सुपोषित हुए