Home मध्य प्रदेश कृषि मंत्री पटेल ने हरदा में विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण...

कृषि मंत्री पटेल ने हरदा में विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया

10

भोपाल

किसान-कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने हरदा की ग्राम पंचायत मसनगाँव एवं गांगला में 2 भूमि-पूजन और 3 कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने फोकटपुरा में 11 लाख रूपये की राशि के आँगनवाड़ी भवन निर्माण और छत-चबूतरा निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया।

मंत्री पटेल ने मसनगाँव एवं गांगला में 13 लाख रूपये के 3 कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने सामुदायिक स्वच्छता परिसर, नंदी मोहल्ले में घाट निर्माण और ग्राम गांगला में सामुदायिक स्वच्छता परिसर का लोकार्पण किया।

 

Previous articleमंगलवार को 4 जिलों से शुरू हुई समरसता यात्रा
Next articleअवेयरनेस कैम्पेनई व्हीएम-व्हीव्हीपेट मशीन की बारीकियां जानने मतदाता पहुँच रहे प्रदर्शन केंद्र