Home Uncategorized बिलासपुर : सड़क किनारे से सटे दुकानों को निगम ने हटाया

बिलासपुर : सड़क किनारे से सटे दुकानों को निगम ने हटाया

17

यातायात व्यवस्था में बाधा बनी अवैध कब्जा तोड़ने के लिए नगर निगम और पुलिस की टीम बुलडोजर लेकर निकली। इस दौरान सड़क किनारे और नाली के ऊपर बनी दुकानों को तोड़ दिया गया। वहीं, सड़कों पर रखे ठेला, गुमटी व सामानों को भी जब्त कर लिया गया। टीम ने इस दौरान तारबाहर चौक से गांधी चौक तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।

निगम आयुक्त कुणाल दुदावत के निर्देश पर अतिक्रमण विभाग की टीम पिछले एक सप्ताह से सक्रिय है। टीम में इस बार पुलिस को भी शामिल किया गया है। ताकि विवाद और हंगामा करने वालों की धरपकड़ भी जा सके। सोमवार को शनिचरी बाजार से लेकर सदर बाजार तक सड़क पर कब्जा करने वालों को खदेड़ा। इस दौरान सड़क पर व्यवसाय करने वाले फिर इसका विरोध करने लगे और विवाद की स्थिति बन गई। हालांकि, टीम ने उनकी एक नहीं सुनी और सख्ती से कार्रवाई करने की चेतावनी दी।

Previous articleप्रदेश में एक अगस्त से आयुष आपके द्वार योजना, संचालनालय ने अधिकारियों को जारी किये दिशा-निर्देश
Next articleमध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण का नया युग प्रारंभ हो रहा है: मुख्यमंत्री चौहान