आज जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) शहर जिलाध्यक्ष शमसुल आलम के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता राजनांदगांव शहर में भ्रमण करने पश्चात पंडरी रायपुर विधानसभा घेराव करने पहुंचे ,बताया जा रहा है की शमसुल आलम ने विधान सभा घेराव करने के रूप में शक्ति प्रदर्शन कर राजनांदगांव विधान सभा से प्रत्याशी के रूप में दावेदारी भी की है । शमसुल आलम ने राजनांदगांव लेबर कालोनी गृह निवास से कूच करते वक्त मीडिया से बात चीत की जिसमे शमसुल आलम ने कहा की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी सिर्फ और सिर्फ दिखावा कर रहे हैं धरातल पर सभी वायदे हवा हो गए हैं 2018 विधानसभा चुनाव में हमारे शपथ पत्र को कॉपी कर सत्ता में आए और अभी केंद्र की मोदी सरकार की एडवरटाइजमेंट वाली एक्टिंग कर रहे हैं साथ ही साथ शमसुल आलम ने पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह व सांसद संतोष पांडे पर निशाना साधते हुए कहा की अब राजनांदगांव विधानसभा में बाहरी प्रत्याशी नहीं चलेगा रमन सिंह जी और उनके कार्यकर्ता आज भी उनको मुख्यमंत्री ही समझते हैं इसलिए राजनांदगांव की जनता को उनके दर्शन दुर्लभ हैं और इसलिए लोग खुदको ठगा हुए महसूस कर रहे हैं असलियत में बात ये हैं की ‘ ऐसा कोई सगा नहीं जिसे भाजपा कांग्रेस ने ठगा नहीं। युवा जिलाध्यक्ष उदित हरीहारनो व युवा प्रदेश सचिव राकेश नायक ने दावा किया की अब छत्तीसगढ़ महतारी को कांग्रेस भाजपा ने बहुत लूट लिया अब की बार जनता पूरे 90 विधानसभा में छत्तीसगढ़िया सरकार अपनी सरकार बनाएगी व हल चलाता किसान छाप में बटन दबा कर जोगी कांग्रेस को पूर्ण बहुमत से विजय बनाएगी । इसके पश्चात रायपुर पहुंच कर पंडरी में प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर हाथ में हथकड़ी दिखाकर भूपेश बघेल जी को भ्रष्टाचार के लिए गिरफ्तार होकर जेल चले जाना चाहिए की बात कही तथा कार्यकर्ताओं में जोश भरा तत्पश्चात हजारों के संख्या में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी जी के साथ में पूरी ताकत से विधानसभा घेराव किया जिसमे बेरीगेट्स तोड़े गए । इस अवसर पर राजनांदगांव से प्रदेश उपाध्यक्ष जरनैल सिंग भाटिया, जिला ग्रामीण अध्यक्ष विष्णु लोधी, शहर जिलाध्यक्ष शमसुल आलम ,शहर जिला महासचिव जाहिद अली,ब्लॉक अध्यक्ष देव सिन्हा, युवा शहर जिलाध्यक्ष उदित हरीहारनो, युवा प्रदेश महासचिव राकेश नायक, मजदूर संघ अध्यक्ष संदीप सूर्यवंशी, जिला सचिव नमन पटेल ,संदीप मंडले, गोगांव विधान सभा अध्यक्ष युवराज साहू,तामेश्वर पटेल, सोमन साहू, निकेश ,गुलशन मंडले आदि सैकडो की संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता रायपुर पहुंचे हुए थे






