रायपुर 09 जुलाई। आज प्रदेश में 146 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई. जिसमे रायपुर से 56, नारायणपुर से 38, बीजापुर से 13, कोरबा से 9, सरगुजा से 6, बलरामपुर-बिलासपुर से 5-5, जांजगीर-चंपा से 3, दंतेवाड़ा-कांकेर-बेमेतरा से 2-2 और दुर्ग-राजनांदगांव-कवर्धा-सूरजपुर व जशपुर से 1-1 मरीज शामिल है. वहीं 68 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत आज डिस्चार्ज हुए। राज्य में कुल पॉजिटिव मरीज़ों की संख्या 3679 है व एक्टिव मरीज़ों की संख्या 761 है।


