Home छत्तीसगढ़ कोरबा : तेज बारिश के कारण मिट्टी कटाव से धंसी सड़क, लोगों...

कोरबा : तेज बारिश के कारण मिट्टी कटाव से धंसी सड़क, लोगों को हो रही परेशानी; कई गांव हुए प्रभावित

36

कोरबा जिले में पिछले कुछ दिनों से रुक-रुककर हो रही झमाझम बारिश ने लोगों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। सुबह से लेकर रात तक बारिश होने के कारण लोगों का जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। स्कूल दफ्तर या फिर दैनिक रोजगार करने वाले लोग लगातार हो रही बारिश से काफी प्रभावित हुए हैं। तेज बारिश के कारण जिले के ग्रामीण अंचल की एक सड़क बह गई है। सड़क का एक हिस्सा बह जाने के कारण लगभग डेढ़ दर्जन गांवों का संपर्क टूटा गया है। पाली विकासखंड के पोड़ी-पाली मार्ग में गुंजन नाला पर निर्मित अस्थाई सड़क का बड़ा हिस्सा पानी के तेज बहाव में बह गया। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Previous article दुर्ग : छत्तीसगढ़ का पहला क्रॉस फ्लाई ओवर ब्रिज बनकर तैयार, रायपुर से दुर्ग के बीच का सफर होगा आसान
Next articleMP : दतिया में निर्माणाधीन पुल के पास नदी में गिरा ट्रक, एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत की आशंका, कई घायल