जनदर्शन में 65 आवेदन प्राप्त हुए सूरजपुर, 27 जून 2023 आज कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम में कुल 65 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने प्राप्त आवेदनों का अवलोकन करते हुए एवं नियमानुसार कार्रवाई कर निराकरण करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में कुलदीप तिग्गा, बलधारी, कृष्ण यादव, रामलखन, श्रवण कुमार, सुखमनिया, मीरा सिंह आदि ने सुअर पालन, कुप निर्माण, पक्का मेड़, राशन कार्ड, आवागमन हेतु सड़क मार्ग, शौचालय निर्माण, गौठान में कार्य करने पर भुगतान न मिलने बावत् कार्य संबंधी आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने विधवा पेंशन संबंधी आवेदन का जांच कर निराकरण करने निर्देशित किया। जनदर्शन में श्रमिक पंजीयन, ऋण पुस्तिका संबंधी आवेदन भी प्राप्त हुए उसे निराकरण करने कहा। उन्होंने गलत पट्टा वितरण संबंधी आवेदन पर न्यायालय में अपील करने समझाइश दी। उन्होंने बटवारा, नामांतरण, सीमांकन संबंधित प्रकरण के आवेदनों को संबंधित कार्यालय में आवेदन करने को कहा।





