Home मध्य प्रदेश 27 जून तक होगी राजधानी में मॉनसून की एंट्री, IMD ने जारी...

27 जून तक होगी राजधानी में मॉनसून की एंट्री, IMD ने जारी किया लेटेस्ट अपडेट

17

भोपाल
पिछले दो दिनों में छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे राज्य के पूर्वी हिस्सों में बारिश हुई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) भोपाल के निदेशक आर बालासुब्रमण्यम ने बताया, 'दक्षिण-पश्चिम मानसून के 24 या 25 जून को मध्य प्रदेश में पहुंचने की संभावना है और इसके 26 या 27 जून को राज्य की राजधानी भोपाल में पहुंचने की उम्मीद है।'

उन्होंने कहा कि 29 जून तक इसके पूरे राज्य में पहुंचने की संभावना है। पिछले साल राज्य में मानसून अपने सामान्य समय से एक दिन पहले 16 जून को पहुंच गया था। 21 जून तक इसने राज्य के 80 फीसदी हिस्से को कवर कर लिया था। मानसून अपने सामान्य समय से सात दिन देरी से 8 जून को केरल पहुंचा। बालासुब्रमण्यम के मुताबिक इस समय मध्य प्रदेश में तीन सिस्टम नमी लेकर आ रहे हैं।

अधिकारी ने कहा, एक ट्रफ लाइन दक्षिण पंजाब से मध्य उत्तर प्रदेश तक चल रही है, जहां एक चक्रवाती परिसंचरण स्थित है। शुक्रवार सुबह 8.30 बजे समाप्त 24 घंटे की अवधि के दौरान राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई, जिसमें गुना जिले में सबसे अधिक 43.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर सहित अन्य जिलों में भी इसी अवधि के दौरान बारिश हुई।

इसमें कहा गया है कि पिछले 48 घंटों से रुक-रुक कर हो रही बारिश के बाद राज्य के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 30 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 21 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

 

Previous articleMP को 27 जून को मिलेगी दो और Vande Bharat Express train, ऐसा रहेगा पूरा रूट-शेड्यूल
Next articleवीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर हम जनता को सुशासन देने और देश पर सर्वस्व न्यौछावर करने का संकल्प लेते हैं : मुख्यमंत्री चौहान