राजनांदगाव। शहर एवं जिले में बढ़ते कोरोना पॉजिटिव मरीज की संख्या के बाद रविवार को जिले में राहत भरी खबर सुनने को मिली जिसमे राजनांदगाव कोविड-19 हॉस्पिटल मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पेंड्री में भर्ती 52 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटीव आई है हॉस्पिटल की प्रक्रिया पूरी कर इन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। जिसके बाद सीएमएचओ डॉ. मिथिलेश चौधरी ने पुष्टि करते हुए सूची जारी की है।
जिसमे लखोली , सेठी नगर , विकास नगर , राहुल नगर , गंज लाइन, कन्हारपुरी, चौखड़िया पारा राजनांदगाव, लोहार पारा, सहित कई ग्रामीण इलाकों में रहने वालो की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। शहर एवं जिले में कोरोना के केस बढ़ते के बाद जिले में आज राहत भरी खबर देखने को मिली।


