राजनांदगाव। ग्रामीण अंचल के बाद अब शहर में कोरोना के मरीज लगातार मिल रहे है ऐसे में आज फिर शहरी क्षेत्र के 4 नए मरीज की पुष्टि की गई है ये चारो मरीज गौरीनगर, पेंड्री, गठुला, स्टेशनपारा में मिले है।
इसी के साथ ही जिले में 9 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज भी हुए है जिनमे से कोरोना पॉजिटिव से मृत्यु हुए व्यक्ति की पत्नी एवं पुत्र आज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो रहे हैं।
वही दूसरी ओर क्वरेंटाईन में गए गंज लाईन सहित शहर के अनेक लोगो की रिपोट निगेटिव आने के बाद आज घर भेज दिया गया हैं।
