राजनांदगांव . राजनांदगांव जिले को गौरवान्वित वाली खबर आयी जब जिले की खुज्जी व बाजार अतरिया की छात्राओं ने 10वीं व क12वीं के प्राविण्य सूची में स्थान बनाया । दोनो ने ही 10 वीं व 12वीं की सूची में 10 वां स्थान प्राप्त किया है ! यह शिक्षा विभाग विभाग के लिए हर्ष का विषय है कि शासकीय स्कूलों की छात्राओं ने प्रावीण्य सूची में स्थान बनाया है ! कुमारी संध्या वर्मा पिता कमल वर्मा योगेश्वरी वर्मा गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल अतरिया बाजार राजनांदगांव 12वीं में 95% के साथ प्रदेश में 10 वां स्थान व जिले में प्रथम स्थान । वहीं 10वीं बोर्ड में कु प्रीति पिता नन्दूराम प्रमिला गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल खुज्जी से राजनांदगांव में प्रथम व प्रदेश में 97.50% बनाकर 10वां स्थान प्राप्त किया ।
शासकीय हाई स्कूल खुज्जी के कुमारी प्रीति पिता नन्दूराम ने दसवीं बोर्ड परीक्षा के टॉप टेन में पूरे छत्तीसगढ़ में 10 वा रैंक अर्जित की है
उन्होंने 600 में 585 अंक 97.5% प्राप्त कर शाला परिवार व गांव तथा समाज का नाम रोशन किया है इस सफलता पर खुज्जी हाईस्कूल के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई व शुभकामनाएं दी है

