राजनांदगाव। राजनांदगाव जिले में लगातार मरीज मिलते जा रहे है ऐसे में अभी – अभी 10 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जिसमे 9 नगर निगम क्षेत्र के एवं 1 इंदावाणी का बताया जा रहा है।
वही आज दिन में 4 नए मरीज की पुष्टि की गई थी जिसमे राजनांदगांव जिले के 3 तो शहर के उसी मुहल्ले के हैं जहां कल 49 पॉजिटिव मिले हैं और ये तीनों उसी पहले पॉजिटिव के सीधे संपर्क वाले हैं जो कोरोना से गुजर चुका है। वही एक 1 कोटरभाटा का बताया गया है। जिसकी पुष्टि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी ने की। साथ ही आज 14 मरीज की पुष्टि हुई है। वही 6 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है जिसमे स्व. अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति मेडिकल कालेज अस्पताल से ठीक होकर डिस्चार्ज किए जा रहे हैं। आईटीबीपी के जवान के साथ ही चौकी के दो, राजनांदगांव, गंडई और डोंगरगांव का एक मरीज ठीक हुए।
जिले मे आज मिले कुल 14 कोरोना पॉजिटिव
3 गंज चौक , 1 कोटराभाट, 3 लखोली, 1 इंदावानी, 1 शंकरपुर, 1 पीटीएस, 1 बजरंगपुर नवागांव, 2 मेडिकल स्टाफ पेंड्री, 1 गौरीनगर।

