गंज लाइन से 6, लखोली से 43, कोटराभाटा में 2, छुरिया 2 पाए गए
इनमे से कुछ लोग लखोली के मृत अधेड़ के संपर्क में आए थे
सभी को मेडिकल कालेज अस्पताल लाने की तैयारी
स्वास्थ्य विभाग ने की पुष्टि
राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले में शनिवार को एक ही दिन में 53 नए कोरोना मरीज मिले हैं। इसकी पुष्टि राजनांदगांव के सीएमएचओ डॉक्टर मिथिलेश चौधरी ने की है। राजनांदगांव जिले में एक ही दिन में इससे पहले इतनी संख्या में कोरोना के मरीज नहीं मिले थे।
खास बात ये है कि इन 53 नए कोरोना मरीजों 49 लोग एक ही व्यक्ति के संपर्क में आने से संक्रमित हुए है। ये लोग जिस व्यक्ति के संपर्क में आए थे उसकी दो दिन पहले मौत हो चुकी है। शनिवार को पॉजिटिव पाए गए 53 लोगों में 43 लखोली क्षेत्र के हैं। जबकि 6 गंज लाइन परिसर के रहने वाले हैं। 2 कोटरा भांटा व 2 छुरिया के रहने वाले हैं।
लखोली के पॉजिटिव पाए गए 43 लोग व गंजलाइन के पॉजिटिव मिले 6 लोग उस व्यक्ति के संपर्क में आए थे, जिसकी दो दिन पहले मौत हो चुकी है। मृतक भी लखोली का ही निवासी था। वह गंजलाइन क्षेत्र में एक किराने की दुकान मेंं काम करता था। शुक्रवार को भी मृतक के परिवार से 3 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
