रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना पॉजिटिव मरीज की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है आज प्रदेश में 67 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. जिसमे कोरबा से 13 , बेमेतरा से 10, राजनांदगांव व् बलौदाबाजार से 9, बिलासपुर से 8, कवर्धा से 5, रायपुर से 4, दुर्ग व बलरामपुर से 3-3 , दंतेवाड़ा से 2 और कोरिया से 1 मरीज शामिल है. स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर इसकी पुष्टि की है।
वहीं 81 कोरोना से पीड़ित मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत आज डिस्चार्ज हुए है।

