रायपुर | छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के 22 मामले सामने आये हैं | एम्स रायपुर ने ट्वीट कर बताया कि एम्स के VRD लैब में हुई जांच में 22 सैंपल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं | जिनमे बलौदा बाज़ार से 8, राजनांदगांव से 8, रायपुर से 3, दुर्ग से 2 और धमतरी से एक कोरोना संक्रमित मरीज़ की पहचान की गयी है |

