रायपुर. छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्से से रोज कोरोना से संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। कोरोना के आज 76 नए केस मिले हैं, जबकि 7 ठीक होकर डिस्चार्ज किए गए हैं।
आज इन जिलों में कोरोना के मरीज मिले
रायपुर से 35, दुर्ग से 13, कोरबा से 9, बलरामपुर से 5, कवर्धा व महासमुंद से 04-04, बलौदाबाजार से 3, जांजगीर से 2 राजनांदगाव से 1 मरीज मिले है।
आज इन के मरीज डिस्चार्ज किये गये
आज रायगढ़ मेडिकल कालेज से कुल 7 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया जशपुर से 5 रायगढ़ से 2
राजनांदगाव में न्यू सिविल लाइन में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि की गई है।

