रायपुर। आज कुल 47 नए कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की पहचान की गई। वहीं 12 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए।कुल एक्टिव मरीज़ों की संख्या 379 है।
आज एम्स , रायपुर से 03 ( जिला बेमेतरा से 02 व बलौदाबाजार से 01 ) व माना कोविड अस्पताल , रायपुर से 08 ( जिला कोरबा से 03 , कांकेर से 03 , जांजगीर – चांपा से 01 , रायपुर से 01 ) इस प्रकार कुल 11 कोरोना से पीड़ित मरीज स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए । ( विगत रात्रि माना कोविड अस्पताल , रायपुर से जिला जांजगीर – चांपा से 01 कोरोना से पीड़ित मरीज स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए । )

