रायपुर, 03 जून 2022
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज भानुप्रतापुर विधासभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भानबेड़ा में भेंट-मुलाकात के दौरान जनहित में अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं की। ग्रामीणों ने इसे दूर-दराज वनांचल के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया और इसके लिए ग्रामीणों द्वारा मौके पर काफी हर्ष व्यक्त किया गया।
मुख्यमंत्री बघेल द्वारा आज भानबेड़ा में की गई घोषणाओं में भानबेड़ा प्रवेश द्वार से स्कूल प्रांगण तक सी.सी. रोड का निर्माण शामिल है। इसी तरह उन्होंने भानबेड़ा में सामुदायिक भवन निर्माण, उप स्वास्थ्य केन्द्र भानबेड़ा में अहाता निर्माण और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भानबेड़ा का 10 बिस्तर से बढ़ाकर 20 बिस्तर अस्पताल में उन्नयन की घोषणा की। इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र भानुप्रतापपुर अंतर्गत मुंगवाल, भैंसाकन्हार तथा चिचगांव के हाईस्कूलों का हायर सेेकेंडरी स्कूल में उन्नयन की भी घोषणा की।
