बलौदाबाजार- जिला कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के विशेष प्रयासो से अजीज प्रेम जी फाउंडेशन की ओर से क़रीब 7 हज़ार निःशुल्क सेनेटरी नैपकिन क्वारेंटाइन सेंटर में रह रहे महिलाओं को दिया जायेगा। जिला के नये प्रशिक्षु आईएएस नम्रता जैन ने बलौदाबाजार तहसील के अंतर्गत ग्राम करमदा स्थित क्वारेंटाइन सेंटर में इसका वितरण कर शुभारंभ किया। उन्होंने क्वारेंटाइन सेंटर में रह रहे महिलाओं से सोशल डिस्टेंसिंग अपनाते हुए उन्हें सेनेटरी नैपकिन की उपयोगिता एवं अपने स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति जागरुकता के बारे में महिलाओं को बताया। साथ ही क्वारेंटाइन सेंटर में हो रहे व्यवस्था के बारे में जानकारी लिया। स्वास्थ्य विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी सृष्टि मिश्रा ने सभी महिलाओं को सेनेटरी पैड कैसा उपयोग एवं उनका डिस्पोजल कैसा करना है। उस बारे में सभी महिलाओं को विस्तृत से मार्गदर्शन दिया।जिला पंचायत सीईओ आशुतोष पाण्डेय ने बताया कि हमारा जिला राज्य का पहला जिला जो इस तरह अभिनव प्रयास कर रहा। कोविड कि लडाई में महिलाओं के स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति सजग होना जरूरी है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिले के 7 सौ 63 क्वारेंटाइन सेंटर में 16 वर्ष से 40 साल की महिलाओं को यह निःशुल्क वितरण किया जायेगा। ईट भट्ठा में काम करने वाली महाराष्ट्र के नालिन्द शहर से लौटे ग्राम करमदा निवासी अनिता कुंभकार उम्र 35 वर्ष ने बताया कि सेनेटरी नैपकिन मिलने से बहुत खुशी मिल रही। क्वारेंटाइन सेंटर में खाना के साथ ही इस तरह हमारे स्वास्थ्य के प्रति सुरक्षा का ख्याल जिला प्रशासन की और से किया जा रहा है। निश्चित ही उसके लिए हम जिला प्रशासन का धन्यवाद देते है।इस दौरान गाँव के सरपंच श्रीमती सावन बघेल सँयुक्त कलेक्टर इंदिरा देवहारी, अतिरिक्त जिला पंचायत सीईओ हरिशंकर चौहान, सहायक परियोजना अधिकारी स्वच्छता मुरली यदु, सहायक परियोजना अधिकारी मनरेगा के के यदु,बलौदाबाजार जनपद पंचायत सीईओ अनिल कुमार समेत गाँव के महिला कमांडो भी उपस्थित थे।
