कोलिहापुरी और गहिराभेड़ी के मानस मंच पहूँची जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू
राजनांदगांव।ग्राम कोलिहापुरी (टप्पा) में जय श्री राम नवयुवक मंडल, महावीर मानव मंडली एवं श्री राम के महिमा एवं समस्त ग्रामवासी के तत्वाधान में रामायण सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजनांदगांव जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू जी थे। आयोजक समिति एवं ग्राम वासियों ने एवं रम्भा बाई वर्मा सरपंच ने मुख्य अतिथि गीता घासी साहू को पुष्पहार ,बैच, तिलक लगाकर,शाल, मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। रामायण सम्मेलन में कथा का रसपान किया और इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष गीता साहू ने मानस मंच को संबोधित करते हुए कहा कि 84 लाख योनि के बाद मानव जीवन मिला है आज के व्यस्ततम समय में कुछ समय निकालकर प्रभु श्री राम के गुणों का गुणगान करना चाहिए भगवान के चरणों में जितना समय बीत जाए उतना ही हमारे लिए सुंदर और अच्छा होगा इस समय में एक एक पल कीमती है जीवन को व्यर्थ बर्बाद नहीं करना चाहिए उन्होंने आगे कहा कि निस्वार्थ भाव से काम करने की सीख हमें रामायण से मिलती है ईश्वर ने हम सब को एक बनाकर भेजा है बच्चों को अच्छे संस्कृति एवं संस्कार दें ताकि भविष्य में अच्छे नागरिक बन सके जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू ने ग्रामीणों की मांग पर 2 लाख रुपए तालाब सौंदर्यीकरण के लिए स्वीकृति प्रदान कर घोषणा की गई। इस अवसर पर घासी राम साहू महामंत्री जिला किसान मोर्चा, रम्भा बाई वर्मा सरपंच ,गोविंद राम साहू संरक्षक ,धनराज वर्मा संरक्षक, डॉ.रामाधीन साहू ,सरेखा राम साहू, सेवाराम साहू ,भीखु राम साहू ,चेतन वर्मा ग्राम पटेल, दीपक वर्मा ,कालू राम साहू शिक्षक, चरण साहू, हरित लाल कवर शिक्षक समस्त वरिष्ठ जन एवं ग्रामवासी बडी संख्या में उपस्थित थे।
मानस महोत्सव सम्मेलन में महावीर मानस मंडली कोलिहा पुरी ,श्री राम की महिमा कोलिहापुरी , अंतर्राष्ट्रीय पंडवानी गायिका श्रीमती रितु वर्मा ,अंजनेय मानस परिवार बागबाहरा महासमुंद ,जय सिद्धेश्वर मानस परिवार देवरा तिल्दा खरोरा (रायपुर), दाई के दुलार मानस परिवार कल्हारपुरी बालोद, श्री संगम मानस परिवार सोरीटोला डोंगरगढ़ , मोर मयारू मानस परिवार गुदगुदा धमतरी ने अपनी प्रस्तुति दी।
रामायण के प्रत्येक पात्र का जीवन अनुकरणीय: गीता साहू

राजनांदगांव जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू छुरिया विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम गहिराभेड़ी में आयोजित सस्वर मानस गान सम्मेलन में शामिल हुए। आयोजक समिति एवं ग्रामवासियों ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजनांदगांव जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू एवं अन्य अतिथियों का स्वागत पुष्पमाला पहनाकर, बैच, तिलक लगाकर, श्रीफल ,शाल ,मोमेंटो भेट कर सम्मानित किया। इस दौरन कार्यक्रम में घासी राम साहू महामंत्री जिला किसान मोर्चा ,जगजीत भाटिया भाजपा युवा नेता ,आलोक मिश्रा कोषाध्यक्ष ,हिरेन्द्र कुमार साहू पूर्व जनपद सदस्य ,राजीव साहू हर्रा टोला ,अर्जुन साहू ग्राम प्रमुख, रामकुमार यदु ग्राम पटेल ,सुबे दास साहू ,अश्वनी कलिहारी, कामेश् बनपेला,पारथ साहू, हीरा सिंग् साहू ,प्रेम लाल साहू, दिलीप साहू, हेमचंद साहू ,हीरालाल, सोहन, तुला राम साहू, लक्ष्मी दास साहू, तेजराम साहू ,नारायण साहू, रेवा राम साहू, दीनदयाल साहू, धन्नू लाल साहू ग्राम पटेल, गिरधर वर्मा, मनहरण साहू, माखन कोटवार एवं कार्यक्रम के मंच संचालन प्रीतम कोठारी ने किया। जिला पंचायत अध्यक्ष गीता साहू ने मानस मंच को संबोधित करते हुए कहा कि रामायण के प्रत्येक पात्र का जीवन अनुकरणीय है . मानव जीवन में जब तक जिंदगी है फुर्सत नहीं मिलेगा काम से प्रभु श्री रामचंद्र जी के भक्ति करे और उनके जीवन शैली को जीवन में अनुशरन करें कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजक समिति एवं ग्रामवासियो को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए दी। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रति निधि घासी राम साहू एवं जगजीतसिंह भाटिया भाजपा युवा नेता ने भी मानस मंच को संबोधित किया।

