नगर निगम खाद्य शाखा में रजिस्टेशन प्रारंभ,कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं रहेगा- हेमा
राजनांदगांव- देशमुखवार्डो मंे निवासरत प्रवासियों की रजिस्टेशन कराने महापौर ने पार्षदों से की अपीलराजनांदगांव 22 मई। सरकार द्वारा अन्य राज्यों से वापस आये ऐसे प्रवासी व्यक्तियों जो राज्य/केन्द्र की किसी भी योजनांतर्गत राशन कार्डधारी नहीं है, उन्हें माह मई एवं जून 2020 में प्रति सदस्य 5 किलो खाद्यान्न दिये जाने का निर्णय लिया गया है। जिसके लिये नगर निगम सीमांतर्गत वार्डो में रूके प्रवासी व्यक्तियों का नगर निगम खाद्य शाखा में रजिस्ट्रेशन किया जायेगा। उक्त आशय की जानकारी देते हुये महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने बताया कि अन्य राज्यों से आये हुये प्रवासी व्यक्तियों एवं मजदूरों जो केन्द्र एवं राज्य के किसी भी योजना के अंतर्गत राशन कार्डधारी नही है, जिनका नाम किसी अन्य राशन कार्ड में सदस्य के रूप में दर्ज नहीं है और जिन्हें खाद्यान्न योजना का लाभ नहंी मिल रहा है। उन्हें मई एवं जून माह में प्रति सदस्य 5 किलो खाद्यान दिये जाने का शासन द्वारा निर्णय लिया गया है। माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की भी मंशा है कि कौई भी व्यक्ति भूखा न रहे। मंशा अनुसार प्रवासी मजदूरों को राशन उपलब्ध कराया जाना है। योजना हेत पात्र प्रवासी व्यक्तियों के नामों की एंड्री नगर निगम खाद्य शाखा में किया जायेगा। नगर निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत निवासरत प्रवासी व्यक्ति की सूची पार्षदों द्वारा निगम में उपलब्ध करायी जायेगी। महापौर श्रीमती देशमुख ने बताया कि प्रवासी मजदूरों की डाटा एंट्री में उनका नाम पिता/ पति का नाम, प्रवास से वापस आये सभी सदस्यांे का नाम, आधार नम्बर एवं मोबाईल नम्बर की एंड्री करनी होगी। यदि एक परिवार में एक से अधिक सदस्य प्रावास से लौटे है तो उन सभी के नाम की एंड्री एक साथ की जायेगी। सभी सदस्यों के आधार नम्बर की एंट्री करना अनिवार्य होगा तथा प्रत्येक परिवार को एंट्री में कम से कम एक सदस्य के मोबाई नम्बर देना होगा, ताकि खाद्यान्न वितरण की पावती संबंधित परिवार को उनके द्वारा दर्ज मोबाईल नम्बर पर एस.एम.एस. के माध्यम से दी जायेगी। ऑनलाईन डाटा एंट्री के पश्चात उन्हें सर्वर से आईडी प्रदान की जायेगी और इस आईडी के माध्यम से उन्हें संबंधित राशन दुकान से पात्रतानुसार खाद्यान्न प्राप्त होगा। उन्होंने सभी पार्षदोे से अपील की है कि अपने वार्ड में निवासरत प्रवासी मजदूर/व्यक्ति का रजिस्ट्रेशन नगर निगम के खाद्य शाखा में दर्ज कराये, ताकि उन्हें माह मई व जून 2020 का प्रति व्यक्ति के हिसाब से 5-5 किलो राशन उपलब्ध कराया जा सके।गोल बाजार फुटकर सब्जी विक्रेता समिति ने नगर निगम को दिये 500 नग मास्क एवं 500 नग चॉदर राजनांदगांव 22 मई। कोरोना वायरस संक्रमण आपदा की घडी में विभिन्न संस्थाओं द्वारा जरूरतमद लोगों को मास्क, सेनेटाईजर, पी.पी.टी. किट, भोजन व राहत सामाग्री वितरण किया जा रहा है। इसी कडी में आज गोल बाजार फुटकर सब्जी विक्रेता समिति द्वारा नगर निगम को 500 मास्क नग एवं 500 चॉदर दिया गया। गोल बाजार फुुटकर सब्जी विक्रेता समिति के सदस्यों ने आज आयुक्त चंद्रकांत कौशिक को समिति की तरफ से 500 नग मास्क एवं 500 चॉदर प्रदान किये। आयुक्त कौशिक ने फुटकर सब्जी विक्रेता समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि इस आपदा की घडी में सभी संस्थाओं द्वारा किसी न किसी प्रकार से मदद किया जा रहा है, आज आपके द्वारा मास्क एवं चॉदर दिया गया। जिसके लिये नगर निगम परिवार आपका आभारी है। उक्त मास्क को नगर निगम क स्वास्थ्य कर्मियों को दिया जायेगा तथा चॉदर को मेडिकल कालेज में दिया जायेगा। आयुक्त कौशिक ने फुटकर सब्जी विक्रेता समिति के सदस्यों से अपील किये कि सब्जी विक्रेय करते समय मास्क एवं सेनेटाईजर का उपयोग करे तथा सोसल डिस्टेंसिंग का पालन करना सुनिश्चित करे। साथ ही क्रेताओं को भी इसका पालन कराये, ताकि भीड की स्थिति निर्मित न हो। इस अवसर पर गोल बाजार फुटकर सब्जी विक्रेता समिति के सदस्यों के रूप में उमेश पटेल, अजय भिमटे, राजेश सिन्हा, गोविन्द्र सिन्हा, राकेश ढिमर, राहुल गढेवाल, अतिक रीजवी, टीकम पटेल, विनोद सोनकर, खिलावन सोनकर, हेमनाथ (गुढ्ढू) सोनकर, हेमनाथ सोनकर, पप्पू सोनकर, गोलू सिन्हा एवं पप्पू सिन्हा तथा समस्त गोल बाजार फुटकर सब्जी विक्रता समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।19 मई से 12 जून तक प्रातः 8 से 12 बजे तक वार्डो में साामाजिक सुरक्षा पेंशन शिविर26 मई को वार्ड नं. 47 व 51 में, 27 मई को वार्ड नं. 49 व 50 में, 28 मई को वार्ड नं. 37,40 व 48 में एवं 29 मई को वार्ड नं. 7 व 9 में शिविर आयोजितराजनांदगांव 22 मई। नगर के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये नगर निगम द्वारा पेंशन का भुगतान वार्डो में शिविर लगाकर किया जा रहा है। इसी कडी में पेंशन का भुगतान के लिये वार्डो में 19 मई से 12 जून 2020 तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत 26 मई को वार्ड नं. 47 के लिये पार्षद कार्यालय मोहारा में व वार्ड नं. 51 के लिये सामुदायिक भवन हरदी मेें, 27 मई को वार्ड नं. 49 के लिये सार्वजनिक मंच मोहड में व वार्ड नं. 50 के लिये सार्वजनिक मंच गौठान सिंगदई में, 28 मई को वार्ड नं. 37 के लिये गंजपारा स्कूल में, वार्ड नं. 40 के लिये व वार्ड नं.48 के लिये सामुदायिक भवन नंदई नाका में एवं 29 मई को वार्ड नं. 7 व वार्ड नं. 9 के लिये मंगल भवन शंकरपुर में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उक्त आशय की जानकारी देते हुये निगम आयुक्त चंद्रकांत कौशिक ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों की सुविधा के लिये नगर निगम द्वारा वार्डो में प्रति माह शिविर लगाकर पेंशन भुगतान करने की व्यवस्था की गयी है। जिसका आई.सी.आई.सी.आई. बैक द्वारा सत्यापन भी किया गया था। जिनका सत्यापन किया गया था उनका पुनः शिविर के माध्यम से बायोमेट्रिक पद्धति से भुगतान किया जायेगा और जिनका सत्यापन नहीं हो पाया है उनका शिविर में ही सत्यापन किया जायेगा। जिसके लिये आधार कार्ड व बैक पास बुक लेकर उपस्थित होना है। निगम आयुक्त कौशिक ने बताया कि प्रातः 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक दिनांक 26 मई को मोहारा वार्ड नं. 47 के लिये पार्षद कार्यालय मोहारा में व शिवनाथ वार्ड नं. 51 के लिये सामुदायिक भवन हरदी मेें, 27 मई को मोहड वार्ड नं. 49 के लिये सार्वजनिक मंच मोहड में व रानी जोतकुंवर वार्ड नं. 50 के लिये सार्वजनिक मंच गौठान सिंगदई में, 28 मई को महावीर वार्ड नं. 37 के लिये गंजपारा स्कूल में, गुरूघासीदास वार्ड नं. 40 के लिये व नंदई वार्ड नं. 48 के लिये सामुदायिक भवन नंदई नाका में एवं 29 मई को महात्मा गांधी वार्ड नं. 7 व शंकरपुर वार्ड नं. 9 के लिये मंगल भवन शंकरपुर में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सत्यापित हितग्राहियों का बायोमेट्रिक पद्धति से पेंशन राशि का भुगतान किया जायेगा। इसी प्रकार शेष वार्डो के लिये शिविर का आयोजन किया जायेगा। उन्होने सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों से वार्डो में आयोजित शिविर में कोरोना वायरस संक्रमण को ध्यान में रखते हुये सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुये उपस्थित होकर लाभ लेने की अपील की है।
