राजनांदगांव. संस्कारधानी नगरी राजनांदगांव की समाजसेवी संस्था उदयाचल द्वारा सम्पूर्ण विश्व के लिए विकराल समस्या बन चुकी कोरोना वायरस नामक बीमारी के कारण शासन द्वारा जारी तालाबंदी के प्रथम चरण से लेकर अब तक प्रारंभ तालाबंदी में प्रशासन को सहयोग स्वरुप करीब 18000 पैकेट सूखा नाश्ता और राशन सामाग्री का वितरण मजदूरों, विक्षिप्त एवं दिव्यांगजनों, भिखारियों एवं अन्य जरुरतमंदो को उनके स्थान तक पहुंचकर किया गया है .
वर्तमान में 2000 से भी ज्यादा सूखा नाश्ता राहत सामाग्री का वितरण प्रशासन एवं श्रमिक स्पेशल ट्रेन, बस एवं अन्य आवागमन के साधनों से यात्रा कर रहे श्रमिकों एवं उनके परिवारों को किया जाना है. इस नाश्ते के पैकेट में प्रयास किया गया है कि बच्चों से लेकर वृद्धजनों तक को पर्याप्त मात्र में स्वाद एवं सेहत मिल सके. राजनांदगांव शहर में स्थित रैन बसेरा में उदयाचल द्वारा प्रतिदिन लगभग 500 पैकेट सूखा नाश्ता का भी वितरण प्रशासन के माध्यम से किया जा रहा है जिसका अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है.उदयाचल के संरक्षक चतुर्भुज ठक्कर, उत्तमचंद जैन, पद्मश्री डॉ. पुखराज बाफना, अध्यक्ष प्रकाश श्रीमाल, सचिव नितीश अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष अशोक मोदी, भोजन प्रभारी प्रकाश रंगारी एवं अन्य सदस्यों के मार्गदर्शन में यह कार्य आगे भी जारी रखे जाने का निर्णय लिया गया है. संस्था के सदस्यों के साथ साथ संस्था द्वारा संचालित नेत्र चिकित्सालय के समस्त सह-कर्मी भी स्वस्फूर्त होकर इस सेवा कार्य में सहयोग कर रहे है. सामाग्री की पैकिंग से लेकर वितरण तक बहुत ही सुरक्षित और प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए समस्त सह्कर्मिगण अपना समय एवं श्रम इस कार्य हेतु प्रदान कर रहे हैं.
उल्लेखनीय है कि उदयाचल द्वारा तालाबंदी के दौरान पूर्व में भी उन श्रमिकों एवं परिवारों को भी भोजन, चाय नाश्ता आदि की सुविधाओं सहित आश्रय प्रदान किया था जो निर्माण या अन्य कारखानों के बंद होने पर बेसहारा एवं निराश्रित हो गए थे.
