राजनांदगाँव, भारतीय जनता पार्टी के दक्षिण मंडल के अध्यक्ष तरुण लहरवानी ने कांग्रेस द्वारा बाघ नदी में भाजपा द्वारा मजदूरों एवं पास धारक जनता के हित में किए गए आंदोलन के लिए धारा 144 के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए एफ आई आर दर्ज करने की अपील पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा सकारात्मक विपक्ष की भूमिका का निर्वहन कर रही है, जहां एक और करोंना संक्रमण काल में वंचित गरीबों को राशन वितरण की बात हो या फिर मास्क का वितरण हो भाजपा द्वारा सभी जवाबदारीओं को बेखुबी निभाया गया है, जब बाघनदी बॉर्डर पर मजदूरों एवं प्रामाणिक दस्तावेज होते हुए भी हजारों लोगों को जबरन रोका जा रहा था तो भाजपा ने इसका संज्ञान लिया और प्रशासन से मांग की की सभी के साथ न्याय हो परंतु कांग्रेस द्वारा एफ आई आर के माध्यम से विपक्ष की आवाज को कुचलने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है।
, श्री लहरवानी कहा कि अगर मजदूरों के हित में आवाज उठाना गलत है तो सभी भाजपा कार्यकर्ता जेल जाने के लिए तैयार है। श्री लहरवानी ने कहा कि एफ आई आर लिखवाने गए कांग्रेसियों की फोटो देखने से धारा 144 का स्पष्ट उल्लंघन होता है, 15 से 20 की संख्या में गए कांग्रेसी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं करते दिख रहे हैं और उन्होंने मास्क भी नहीं पहना है अतः दोनों पक्षों के साथ न्याय पूर्वक कार्यवाही होनी चाहिए ।
