राजनांदगांव। कोरबा में पहली बार किड्स फैशन शो प्रतियोगिता का आयोजन 25 दिसम्बर को जिंदल वर्ल्ड आफ टैलेंट मेरठ की फाउंडर द्वारा किया गया। उक्त प्रतियोगिता में नैला-जांजगीर, रायगढ़, अंबिकापुर, बिलासपुर, कोरबा-बालको, एनटीपीसी, भिलाई, दुर्ग, धमतरी, राजनांदगांव और रायपुर के 12 आडिशन लेने के बाद स्टेट लेवल का फाईनल कोरबा स्थित होटल हरीमंगलम में आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता में राजनांदगांव की श्रेया पाठक ने सहित लगभग 100 से भी ज्यादा बच्चों ने हिस्सा लिया। जिसमें श्रेया पाठक ने पूरे प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया और नेशनल के लिए चयनित हुई।
इस कार्यशाला में कविता सोनी, फैजा ख्वाजा नागपुर, ज्योति चोपड़ा, शीतल देवांगन, चेतना बिलासपुर, सिद्धार्थ चांपा, रुद्र कुर्रे और सुरभि राजगूर पूणे ने बच्चों को अभ्यास कराया। प्रतियोगिता का शुभारंभ राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में महापौर राजकिशोर प्रसाद एवं निगम सभापति श्यामसुंदर सोनी सहित निगम के नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, पार्षद रितु चौरसिया, नवीन पटेल, अमर सुल्तानिया, राजेन्द्र जायसवाल, मनीष अग्रवाल एवं मुकेश सिंह उपस्थित थे। श्रेया पाठक को राजनांदगांव के शीतला मंदिर के पास स्थित वलेंटीनो स्टुडिया संस्था के अनुभवि शिक्षकों द्वारा डांस, मॉडलिंग, ग्रुमिंग का प्रशिक्षण दिया गया। श्रेया की उपलब्धि से राजनांदगांव संस्कारधानी गौरवांवित हुई है। इस अवसर पर संस्था के शिक्षकों सहित परिवारजनों एवं इष्टमित्रों ने बधाई दी है।
