राजनांदगांव। कवर्धा जिले में 2 दिन पहले घटी घटना के बाद राजनांदगांव में भी राजनीति माहौल गरमाना शुरु हो गया है । आज भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा मानव मंदिर चौक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और वन मंत्री मोहम्मद अकबर का पुतला दहन किया गया। इस से बीच राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडे ने पत्रकारों से अनौपचारिक चर्चा करते हुए कहा कि यहां की सरकार पूरी तरह से खेल हो चुकी है और यहां के गृहमंत्री किस कोने में जाकर बैठे हैं यह पता नहीं चल पा रहा है.
कवर्धा मामले में राजनांदगांव जिले में भाजपा कांग्रेस आमने-सामने नजर आ रही है। इस पूरे मामले में भाजपा ने मुख्यमंत्री और ग्रह मंत्री को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कवर्धा में लॉयन ऑर्डर की स्थिति चरमराई हुई है, जिसमे जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन एक विशेष समुदाय का पक्ष लेते हुए माहौल शांत करने में असफल दिखाई दे रही है।वही सांसद ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अपने राज्य के कवर्धा की स्थिति का अनदेखी का आरोप लगाते हुए लखनऊ और लखीमपुर की परिक्रमा ना करते हुए कवर्धा आने का सुझाव देते हुए जल्द से जल्द शांति कायम करने की बात कही।
संतोष पांडे, सांसद राजनांदगांव
