पहली बार मिला व्यक्तिगत सम्मान
राजनांदगांव। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के बीपीआर एंड डी द्वारा 2018-19 के लिए प्रशिक्षण के विकास एवं उत्कृष्ठता के लिए छत्तीसगढ़ राज्य के राजनांदगांव में स्थित पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय के 3 अधिकारियों निरीक्षक स्वाति मिश्रा, कंपनी कमांडर बृजेश भदौरिया और उपनिरीक्षक ज़ाकिर अली को यूनियन होम मिनिस्टर्स मैडल प्रदान कर सम्मानित किया गया है ।
प्रशिक्षण में बेहतर काम करने के लिए राजनांदगांव के पीटीएस को पहले भी पुरस्कृत किया जा चुका है। वर्ष 2014-15 में संस्था को यूनियन होम मिनिस्टर्स ट्रॉफी की सहभागिता पर प्रथम स्थान प्राप्त करने दो लाख रुपये का नगद पुरुस्कार प्रदान किया गया था। पीटीएस के पुलिस अधीक्षक इरफान-उल रहीम खान के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में प्रशिक्षण के संसाधन और बीपीआर एंड डी के अनुरूप सकारात्मक सुधार होने पर संस्था के प्रशिक्षकों के परिश्रम के परिणाम स्वरूप प्रथम बार यह व्यक्तिगत मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया है।
सम्मान से हर्ष का माहौल
एक साथ तीन पुलिस अधिकारियों के सम्मानित होने पर संस्था में हर्ष का वातावरण है। सभी अधिकारियों कर्मचारियों ने सम्मानित अधिकारियों को लॉकडाउन के निर्देशों का पालन करते हुए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर एसपी पीटीएस संस्था इरफान उल रहीम खान, उप पुलिस अधीक्षक अंजलि येरेवार, लोक अभियोजक संध्या शुक्ला, निरीक्षक जयसिन्धु, एन पुलस्त्य, उपनिरीक्षक श्रवण मिश्रा उपस्थित रहे।
