कोरोनाकाल में पार्रीनाला के समीप संचालित एक निजी स्कूल के बंद होने के बाद डीईओ ने अध्ययनरत स्टूडेंट्स को दूसरी शालाओं में एडमिशन ही नहीं दिलाया। इस वजह से पालक एडमिशन के लिए भटक रहे हैं। सोमवार को पालकों ने कलेक्टर से मुलाकात कर समस्या बताई।
कहा कि डीईओ की लापरवाही के चलते बच्चों का भविष्य खतरे में पड़ गया है। पालकों ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत एडमिशन कराने की मांग की। डीईओ की ओर से कोई समाधान नहीं निकाला गया। दरअसल ये बच्चे आरटीई से चयनित हैं। इन्हे आरक्षित सीटों में एडमिशन दिलाना है। पालकों ने उम्र के हिसाब से एडमिशन दिलाने की मांग रखी। कलेक्टर ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही एडमिशन की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।
