Home छत्तीसगढ़ हिट एंड रन के लंबित प्रकरणों को शीध्रता से निराकृत करने के...

हिट एंड रन के लंबित प्रकरणों को शीध्रता से निराकृत करने के निर्देश

3

 गौरेला पेण्ड्रा मरवाही, कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में टक्कर मार कर भागना मोटर यान दुर्घटना पीड़ित प्रतिकर स्कीम (जिला स्तरीय हिट एंड रन समिति) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी सहित समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे। परिवहन विभाग द्वारा बताया कि जिले में 25 प्रकरणों में दुर्घटनाकारित वाहनों का पता चला है, जिसमें पेण्ड्रारोड क्षेत्र के 13, पेण्ड्र क्षेत्र के 7 और मरवाही क्षेत्र के 5 प्रकरण शामिल हैं।

इनमें सेे 6 प्रकरणों का निराकरण किया जा चुका है। पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों से लंबित प्रकरणों को शीध्रता से निराकृत कराने और पीड़ित व्यक्तियों को इस योजना का लाभ दिलाने कहा। इस योजना के तहत भारत सरकार हिट एंड रन मोटर दुर्घटनाओं के पीड़ितों को मृत्यु की स्थिति में 2 लाख रुपये (मृतक के कानूनी प्रतिनिधियों को) और गंभीर चोट के मामले में 50 हजार रुपये मुआवजा प्रदान करती है। बैठक में जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे, अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक अविनाश मिश्रा, सभी एसडीएम एवं थाना प्रभारी उपस्थित थे।

Previous articleप्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवारों को बड़ी राहत, 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की स्वीकृति दी
Next articleअंतागढ़ में श्रमिक सम्मेलन आयोजित, जिले के 7930 श्रमिकों को किया गया लाभान्वित