राजनांदगांव | खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट लिमिटेड बिशप लेफराय रोड कोलकाता पश्चिम बंगाल के खाद्य पदार्थ पैक्ड टाटा संपन्न फाइन बेसन के विक्रय को राजनांदगांव जिले के संपूर्ण क्षेत्रों में प्रतिषिद्ध किया गया है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं खाद्य एवं औषधि प्रशासन जिला महासमुंद द्वारा निर्माता फर्म टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट लिमिटेड बिशप की खाद्य नमूना गुणवत्ता की जांच के लिए संकलित किया गया था। कैली लैब प्राईवेट लिमिटेड भोपाल मध्यप्रदेश के जांच प्रतिवेदन में खाद्य पदार्थ पैक्ड टाटा संपन्न फाइन बेसन को असुरक्षित पाया गया।





