Home छत्तीसगढ़ CG : आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन …

CG : आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन …

2

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज तीसरा दिन है। सदन में प्रश्नकाल के दौरान डिप्टी मुख्यमंत्री अरुण साव, मंत्री गजेंद्र यादव और मंत्री लखनलाल देवांगन सदस्यों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब देंगे।

वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और डिप्टी मुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित मंत्री केदार कश्यप, श्याम बिहारी जायसवाल और गुरु खुशवंत पत्रों को पटल पर रखेंगे। नवंबर–दिसंबर 2025 सत्र के अपूर्ण प्रश्नों के पूर्ण उत्तर भी सदन पटल पर प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके अलावा सदन में पढ़ी गई सूचनाओं और उनके उत्तरों का संकलन रखा जाएगा। साथ ही राज्यपाल की अनुमति प्राप्त विधेयकों की जानकारी दी जाएगी।

आज सदन में दो ध्यानाकर्षण प्रस्ताव भी लगाए जाएंगे, जिनमें अजय चंद्राकर और धरमलाल कौशिक नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री का मुद्दा उठाएंगे, जबकि विधायक राघवेंद्र सिंह राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से जुड़ा विषय रखेंगे। मंत्री दयालदास बघेल और विधायक रेणुका सिंह अनुपस्थिति की अनुज्ञा सौंपेंगे, वहीं विधायक भावना बोहरा और रोहित साहू याचिकाएं पेश करेंगे। इसके साथ ही राज्यपाल के अभिभाषण पर सदन में विस्तृत चर्चा भी की जाएगी।

Previous articleकृषक कल्याण 2026: पीएमएफएमई योजना ने प्रेमलता को गृहिणी से सफल उद्यमी बनाया
Next articleराजनांदगांव : किसान हितों को सशक्त करने वाला बजट : मूलचंद लोधी…