Home छत्तीसगढ़ CG : स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी की डेपुटेशन सूची, प्राचार्य, व्याख्याता...

CG : स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी की डेपुटेशन सूची, प्राचार्य, व्याख्याता और शिक्षक शामिल …

1
राजनांदगांव : खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा जिले के औद्योगिक क्षेत्र में संचालित प्रतिष्ठानों का किया गया औचक निरीक्षण

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग ने प्राचार्यों, व्याख्याताओं और शिक्षकों की डेपुटेशन सूची जारी कर दी है। विभाग द्वारा जारी इस आदेश में विभिन्न शासकीय स्कूलों में पदस्थ अधिकारियों और शिक्षकों के नाम शामिल किए गए हैं। डेपुटेशन सूची जारी होने के साथ ही संबंधित कर्मचारियों में हलचल तेज हो गई है। जानकारी के अनुसार, यह सूची स्कूल शिक्षा विभाग के अवर सचिव आरपी वर्मा द्वारा जारी की गई है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सूची में शामिल प्राचार्य, व्याख्याता और शिक्षक निर्धारित अवधि के लिए अन्य संस्थानों में अपनी सेवाएं देंगे।

विभागीय आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों एवं शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग का कहना है कि यह निर्णय प्रशासनिक आवश्यकताओं और शैक्षणिक व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से लिया गया है। डेपुटेशन के माध्यम से शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार और शिक्षण व्यवस्था को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। सूची जारी होने के बाद संबंधित कर्मचारियों को आदेश की प्रति उपलब्ध करा दी गई है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आदेश का पालन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं।

Previous articleCG : बच्चों के चेहरों की मुस्कान बना CM साय के जन्मदिन का सबसे बड़ा उपहार …
Next article CG : 62वें जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की…