राजनांदगांव | वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर नगर निगम द्वारा राजस्व वसूली में कड़ाई बरतते हुए प्रतिदिन कार्रवाई की जा रही है। साथ ही बकायादारों का नल विच्छेदन कर कुर्की के लिए अंतिम नोटिस जारी किया गया है। गुरुवार को आडिटोरियम के बाजू में मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजनांतर्गत निर्मित दुकानों में 7 दुकानें सील की गई एवं नंदई के घरों से 8 नल कलेक्शन काटे गए।
गौरव पथ स्थित आडिटोरियम के बाजू में स्थित मुख्यमंत्री स्वावलंबन में बनी दुकानों के दुकानदारों द्वारा अनुबंध एवं किराए की बकाया राशि प्रति दुकान 1 लाख 10 हजार रुपए जमा नहीं करने पर यह कार्रवाई की गई।


