Home छत्तीसगढ़ CG : चर्चित दहदहा स्कूल के प्राचार्य को नोटिस जारी …

CG : चर्चित दहदहा स्कूल के प्राचार्य को नोटिस जारी …

4

धमतरी। कुरूद के दहदहा स्कूल में स्कूली बच्चों द्वारा नुकीली चीज से अपने हाथ जख्मी करने के गंभीर मामले में अब शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रधानपाठक और प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बता दें कि शासकीय माध्यमिक शाला दहदहा में 7वीं और 8वीं कक्षा के 35 छात्र-छात्राओं ने नुकीली चीज से अपने ही बाएं हाथ को जख्मी किया। इसमें 21 छात्र और 14 छात्राएं शामिल है। पिछले एक महीने से यह खतरनाक सिलसिला चलता रहा।

बच्चे एक-दूसरे को देखकर आत्म-क्षति जैसा कदम उठा रहे थे। मामला सामने आने के बाद शिक्षा, स्वास्थ्य और प्रशासनिक अमला हरकत में आया जांच और टीम दो बार स्कूल पहुंची। एक-एक कर बच्चों से पूछताछ की गई। नोटिस शासकीय माध्यमिक शाला के प्रधानपाठक पुनीत राम साहू और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य को जारी किया गया है। दोनों से तीन दिवस के भीतर जवाब मांगा गया है।

शिक्षा विभाग का मानना है कि यदि समय रहते स्कूल स्तर पर निगरानी और संवेदनशीलता दिखाई गई होती तो इतने बड़े स्तर पर बच्चों द्वारा खुद को नुकसान पहुंचाने की घटना रोकी जा सकती थी। फिलहाल जांच और विभागीय कार्रवाई दोनों जारी हैं। यह मामला सिर्फ अनुशासन का नहीं, बल्कि बच्चों की मानसिक सुरक्षा और जवाबदेही का है।

Previous articleसनसनीखेज वारदात: युवक को पेट्रोल से जलाया, अस्पताल में तोड़ा दम, दो ग्रामीण संदिग्ध
Next articleज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर में संध्या और शयन आरती की बुकिंग पूरी तरह हुई ऑनलाइन