Home छत्तीसगढ़ CG : दादी की गर्दन पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या, पोता गिरफ्तार …

CG : दादी की गर्दन पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या, पोता गिरफ्तार …

4
राजनांदगांव : खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा जिले के औद्योगिक क्षेत्र में संचालित प्रतिष्ठानों का किया गया औचक निरीक्षण

राजनांदगांव। अंबागढ़ चौकी के पांडरवानी में घरेलू विवाद पर 20 वर्षीय पोते ने अपने रिश्ते की दादी की हत्या कर दी। वारदात गांव में चल रहे तालाब गहरीकरण के कार्य के दौरान हुआ। मामले की सूचना मिलते ही पाटनखास चौकी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 15 फरवरी की दोपहर गांव में तालाब गहरीकरण का काम चल रहा था।

वहां 55 वर्षीय सुको बाई भी काम करने गई थी। भोजन अवकाश के दौरान सभी तालाब किनारे बैठक थे, तभी आरोपी निलेश यादव (20) मौके पर पहुंचा और कुल्हाड़ी से अपने दादी के गर्दन में ताबड़तोड़ वार कर दिया। इससे सुको बाई की मौके पर मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपी निलेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सुको बाई पर टोना-टोटका करने का संदेह करता था। इसकी रंजिश में ही वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

Previous articleCG : कलेक्टर ने अधिकारियों को समयबद्ध एवं पारदर्शी निराकरण के दिए निर्देश…
Next articleCG : राज्य सरकार की प्रतिबद्धता श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना : राजवाड़े…