Home छत्तीसगढ़ CG : ब्रेज़ा कार में अधिकारी की लाश मिली, जगदलपुर में SDO...

CG : ब्रेज़ा कार में अधिकारी की लाश मिली, जगदलपुर में SDO के पद पर थे पदस्थ …

3
राजनांदगांव : खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा जिले के औद्योगिक क्षेत्र में संचालित प्रतिष्ठानों का किया गया औचक निरीक्षण

जगदलपुर. शहर के इंदिरा स्टेडियम के पास खड़ी एक ब्रेज़ा कार से युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत बोधघाट थाना पुलिस को घटना की सूचना दी. मृतक की पहचान वृन्दावन कॉलोनी निवासी शोभा राम देहारी के रूप में हुई है. वह छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन के नियानार कार्यालय में एसडीओ के पद पर पदस्थ थे.

जानकारी के मुताबिक, सूचना मिलने के बाद बोधघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज जगदलपुर भेजा गया. बताया जा रहा है कि युवक बीती रात शराब सेवन की हालत में किसी से फोन पर तेज आवाज में बात कर रहा था. पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मौत का कारण हृदयाघात माना जा रहा है. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी. फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है.

Previous articleराजनांदगांव : जिले में महत्वपूर्ण विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ 77 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई…
Next articleMP में रेललाइन विस्तार: महू-खंडवा गेज परिवर्तन का काम जल्द, महाराष्ट्र-साउथ से सीधे जुड़ेगी ट्रेनें