धमतरी। एसपी के निर्देशन में जिले में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध धमतरी पुलिस द्वारा सख्त अभियान लगातार संचालित कर कार्यवाही किया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना मगरलोड पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक रिनाल्ड ट्रायबर कार के माध्यम से ग्राम बोरसी की ओर अवैध देशी शराब का परिवहन किया जा रहा है।
सूचना की गंभीरता को देखते हुए मगरलोड पुलिस द्वारा तत्काल पुलिस टीम भेजकर शराब भट्ठी रोड, गौठान के पास ग्राम बोरसी में रणनीतिक घेराबंदी की गई। बताए गए हुलिए एवं वाहन क्रमांक CG-05-AQ-0938 के आधार पर संदिग्ध वाहन को रोककर गवाहों की उपस्थिति में विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों द्वारा बिना किसी वैध दस्तावेज के अवैध रूप से भारी मात्रा में देशी शराब का परिवहन करना पाया गया।
रिनाल्ड ट्रायबर कार – कीमती 5,00,000/- रुपये इस प्रकार कुल 706 नग(प्रति नग 01पौवा) देशी शराब एवं प्रयुक्त वाहन सहित कुल 5,72,320/- रुपये की संपत्ति जप्त की गई। उक्त मामले में थाना मगरलोड में अपराध क्रमांक 29/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपियों का नाम (01) केशव दास सोनवानी, पिता राजगोपाल, उम्र 24 वर्ष,निवासी डांडेसरा,हाॅल निवासी दुधवारा थाना मगरलोड, जिला धमतरी (छ.ग.) (02) दुर्गेश सोनवानी, पिता सोमनाथ, उम्र 25 वर्ष, निवासी डांडेसरा हाॅल निवासी दुधवारा थाना मगरलोड, जिला धमतरी (छ.ग.) (03) ललित महानंद, पिता श्यामलाल महानंद, उम्र 24 वर्ष,निवासी चारभाठा, थाना मगरलोड, जिला धमतरी (छ.ग.)






