Home छत्तीसगढ़ जिले में ऑयल पॉम खेती को बढ़ावा देने 13 फरवरी को एक...

जिले में ऑयल पॉम खेती को बढ़ावा देने 13 फरवरी को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

5

महासमुंद , कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशन में 13 फरवरी 2026 को कृषि विज्ञान केन्द्र, भलेसर महासमुंद में नेशनल मिशन ऑन एडीबल ऑयल-ऑयल पॉम योजना अंतर्गत उद्यानिकी विभाग द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।


इस कार्यशाला में कृषि विज्ञान केन्द्र भलेसर के उद्यानिकी वैज्ञानिक, सहायक संचालक उद्यान एवं संबंधित विकासखण्ड अधिकारी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में ऑयल पॉम रोपण कर चुके कृषकों के साथ-साथ ऑयल पॉम की खेती प्रारंभ करने वाले नए कृषक भी भाग लेंगे। लगभग 100 कृषक कार्यशाला में शामिल होंगे। कार्यशाला के दौरान ऑयल पॉम की वैज्ञानिक पद्धति से खेती, रोपण तकनीक, देखरेख, उत्पादन एवं शासन की योजनाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

साथ ही कृषकों की समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा।
उद्यानिकी विभाग द्वारा जिले के ऐसे सभी कृषकों से अपील की गई है, जो ऑयल पॉम की खेती के प्रति रुचि रखते हैं एवं योजना का लाभ लेना चाहते हैं, वे निर्धारित तिथि को कार्यशाला में अनिवार्य रूप से सहभागिता करें।

Previous articleग्रामीण युवतियों के लिए ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण का सुनहरा अवसर
Next articleजिले में धान उठाव ने पकड़ी रफ्तार, 2.83 लाख क्विंटल परिवहन के साथ 32.19 प्रतिशत प्रगति दर्ज