Home छत्तीसगढ़ CG : शराब दुकान के पास गांजा बेचते युवक गिरफ्तार …

CG : शराब दुकान के पास गांजा बेचते युवक गिरफ्तार …

3
राजनांदगांव : खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा जिले के औद्योगिक क्षेत्र में संचालित प्रतिष्ठानों का किया गया औचक निरीक्षण

दुर्ग। जिले के मोहन नगर थाना पुलिस ने तितुरडीह इलाके में कार्रवाई करते हुए गांजा बेचते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 2 किलो 30 ग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत लगभग 1 लाख रुपए बताई जा रही है। इसके अलावा आरोपी के पास से 2200 रुपए नकद भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, 8 फरवरी रविवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली थी कि पुराना शराब दुकान के पास तितुरडीह क्षेत्र में एक व्यक्ति सफेद-हरे रंग के झोले में गांजा रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर मोहन नगर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध को हिरासत में लिया।

पुलिस टीम जब सरकारी वाहन से मौके पर पहुंची तो वहां एक व्यक्ति झोला लेकर खड़ा था। पुलिस को देखते ही वह भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम गोपाल नाग (38), निवासी वार्ड-19 तितुरडीह, मस्जिद के पास बताया।

तलाशी के दौरान आरोपी के झोले से दो पैकेट बरामद किए गए, जो पारदर्शी सेलो टेप से लिपटे हुए थे। जांच करने पर दोनों पैकेटों में गांजा भरा हुआ पाया गया। इसके अलावा आरोपी की पेंट की जेब से 2200 रुपए नकद भी बरामद हुए।

Previous articleCG : छत्तीसगढ़ शासन की क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के तहत वर्ष 2025–26 के लिए पात्र खिलाड़ियों से खेलवृत्ति प्रदान करने हेतु आवेदन आमंत्रित किए…
Next article6 दिवसीय रोजगार मेले में मिलेगा करियर बनाने का मौका, बड़ी कंपनियाँ करेंगी सीधी भर्ती