Home छत्तीसगढ़ CG : जनजातीय कला एवं संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु समर्पित...

CG : जनजातीय कला एवं संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु समर्पित है बस्तर पण्डुम…

4

रायपुर । बस्तर की जनजातीय कला एवं संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु समर्पित तीन दिवसीय बस्तर पण्डुम का समापन समारोह 9 फरवरी को एक ऐतिहासिक और भव्य आयोजन का साक्षी बनने जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह विशेष तौर पर शामिल होंगे। समारोह की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे।

‘प्रकृति और परंपरा का उत्सव‘ के ध्येय वाक्य के साथ मनाया जा रहा यह आयोजन बस्तर की माटी की खुशबू और यहां की समृद्ध जनजातीय संस्कृति को विश्व पटल पर प्रदर्शित करने का एक सशक्त माध्यम है। इस गरिमामयी समापन समारोह का आयोजन 9 फरवरी को पूर्वान्ह 11 बजे से लालबाग मैदान जगदलपुर में निर्धारित है।

Previous articleधरतीफोड़ महादेव का चमत्कार: छत्तीसगढ़ में साल में तीन बार रूप बदलने वाला शिवलिंग बना आस्था का केंद्र
Next articleCG : छत्तीसगढ़ शासन की क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के तहत वर्ष 2025–26 के लिए पात्र खिलाड़ियों से खेलवृत्ति प्रदान करने हेतु आवेदन आमंत्रित किए…