Home मध्य प्रदेश युवाओं के लिए खुशखबरी! नामी कंपनियों में जॉब पाने का मौका, 6...

युवाओं के लिए खुशखबरी! नामी कंपनियों में जॉब पाने का मौका, 6 दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन

6

ग्वालियर
मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से मानवता को झकझोर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। बिजौली थाना क्षेत्र में दो सगी बहनों के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़िताओं में एक शादीशुदा महिला है, जबकि दूसरी उसकी नाबालिग बहन बताई जा रही है।

आरोप है कि महिला के मौसेरे भाई धर्मेंद्र और उसके दोस्त अमन खान ने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार महिला का पति अहमदाबाद में काम करता है। इसी का फायदा उठाकर दोनों आरोपी देर रात बहाने से पीड़ित बहनों के घर रुक गए। आरोपियों ने शादी का झांसा देकर दोनों बहनों के साथ दुष्कर्म किया और इसके बाद घर में रखे 40 हजार रुपये नगद तथा चांदी की पायल लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़िता ने बिजौली थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म (IPC 376) सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और मामले की गहन जांच जारी है।

Previous articleबंगाली चाल में वर्षो से व्याप्त पानी की किल्लत होगी दूर, वार्ड क्र. 15 एवं 09 में पेयजल व्यवस्था होगी सुदृढ़
Next article‘बिहान’ से मिली आत्मनिर्भरता की राह