Home छत्तीसगढ़ Rajnandgaon : वार्ड में बास्केटबॉल लीग का आयोजन किया जा रहा है…

Rajnandgaon : वार्ड में बास्केटबॉल लीग का आयोजन किया जा रहा है…

7

राजनांदगांव, रेवाडीह वार्ड में स्थित सर्वज्ञ राव बास्केटबॉल एकेडमी के द्वारा राजनांदगांव बास्केटबॉल लीग का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार से इसकी शुरुआत हुई जो 8 फरवरी तक जारी रहेगी। इस लीग में 8, 10, 12 व 16 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालक-बालिकाएं हिस्सा ले रहे हैं। आयोजन समिति के अध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि राजनांदगांव पूरे देश में बास्केटबॉल की नर्सरी के रूप में प्रसिद्ध है। इस लीग का उद्देश्य राजनांदगांव में बास्केटबॉल खेल को और अधिक लोकप्रिय करना है। बताया कि राजनांदगांव के बास्केटबॉल खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस प्रतियोगिता में 25 टीमें हिस्सा ले रही हैं।

शुक्रवार को उद्घाटन पूर्व पार्षद मुकेश धुव्र, जिला मंत्री भाजपा युवा मोर्चा उज्जवल कसेर की अध्यक्षता व भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केंद्र राजनांदगांव के केन्द्र प्रभारी केसी त्रिपाठी विशिष्ट आतिथ्य में हुआ। उज्जवल ने बताया कि रेवाडीह वार्ड खेल की नर्सरी के रूप में विकसित हो रहा है। खासकर वार्ड के बास्केटबॉल खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर वार्ड राजनांदगांव और प्रदेश का नाम रोशन किया है। राजनांदगांव में अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, दिग्विजय स्टेडियम का नवनिर्माण, सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक व मल्टीपरपज इंडोर हॉल की स्वीकृति सहित खेलों के विकास के लिए बहुत कार्य किए गए हैं।

दो बास्केटबॉल मैदान का निर्माण किया: इस दौरान बताया गया कि पहले वार्ड में बास्केटबॉल खेल के बारे में किसी को भी जानकारी नहीं थी पर राजेश्वर राव व राधा राव के प्रयासों से हमारे वार्ड में बास्केटबॉल खेल प्रसिद्ध हो रहा है। इनके आने के बाद शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय रेवाडीह में दो बास्केटबॉल मैदान का निर्माण किया गया। जिससे वार्ड में बास्केटबॉल खेल की नर्सरी विकसित हुई। जिसमें पार्षद बीना ध्रुव ने योगदान दिया है। इस समय वार्ड के प्रायमरी स्कूल व पूर्व माध्यमिक विद्यालय रेवाडीह के सभी बच्चे बास्केटबॉल खेलते हैं। इसी वार्ड की अदिति कोडापे, अंजली कोडापे, पावनी कोडापे ने विभिन्न राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर पदक भी प्राप्त किया है।

Previous articleRajnandgaon : मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 21 फरवरी को किया जाएगा…
Next articleRajnandgaon : विद्युत वितरण कंपनी ने छत्तीसगढ़ राज्य की रजत जयंती महोत्सव स्कूल प्रांगण में आयोजन किया…