Home छत्तीसगढ़ संभाग स्तरीय रोजगार मेले का 16 एवं 17 फरवरी को होगा आयोजन

संभाग स्तरीय रोजगार मेले का 16 एवं 17 फरवरी को होगा आयोजन

4

अंबिकापुर , उपसंचालक रोजगार ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार प्रदेश के युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संभाग स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन सरगुजा संभाग में 16 एवं 17 फरवरी 2026 को किया जाएगा। रोजगार मेले का आयोजन शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज अम्बिकापुर में किया जाएगा। जिसमें निजी क्षेत्र एवं तकनीकी एवं गैर तकनीकी के रिक्तियों पर साक्षात्कार लिया जाएगा।


संभाग स्तरीय रोजगार मेला हेतु सरगुजा संभाग के समस्त शिक्षित युवाओं को रोजगार मेला में सहभागिता हेतु ऑनलाइन पोर्टल  https://erojgar.cg.gov.in  पर रोजगार पंजीयन एवं रोजगार मेले हेतु पंजीयन दोनों ही आवश्यक है। ऐसे आवेदक जिन्होंने ऑनलाइन पोर्टल ई-रोजगार पर अपना पंजीयन नहीं कराया वे विभागीय पोर्टल पर अपना पंजीयन करवा सकते हैं। 09 फरवरी 2026 से वेबसाइट पर रिक्तियां प्रदर्शित होंगी।

आवेदक 16 फरवरी एवं 17 फरवरी 2026 को अपने समस्त शैक्षणिक योग्यता, पासपोर्ट साईज फोटो, पहचान पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र इत्यादि दस्तावेजों के साथ निर्धारित स्थल पर उपस्थित होकर विभिन्न रिक्तियों में सहभागिता सुनिश्चित कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए रोजगार कार्यालय अम्बिकापुर  से संपर्क किया जा सकता है।

Previous articleमहाकाल के दर्शन के बाद IPS राकेश गुप्ता ने पदभार संभाला, बोले- कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करेंगे
Next articleग्राम अमदरी में बांधवगढ़ विधायक ने विकास निर्माण कार्य का भूमि पूजन किये