राजनांदगांव । भारतीय स्टेट बैंक शाखा राजनांदगांव द्वारा कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व पहल के तहत दिव्यांगजनों के कौशल विकास, पुनर्वास एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण हेतु समेकित क्षेत्रीय केन्द्र (सीआरसी) को 6 नग कम्प्यूटर सिस्टम एवं 1 नग प्रिंटर सीएसआर सहायता के रूप में प्रदान किया गया। सीएसआर पहल अंतर्गत प्राप्त कम्प्यूटर एवं प्रिंटर का उपयोग दिव्यांग बच्चों को कम्प्यूटर आधारित कौशल, डिजिटल साक्षरता एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए किया जाएगा। यह सुविधा बच्चों के शैक्षणिक विकास, तकनीकी कौशल के संवर्धन एवं भविष्य में रोजगार की तैयारी में सहायक होगी। सीआरसी राजनांदगांव द्वारा भारतीय स्टेट बैंक को इस महत्वपूर्ण सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया है।






