Home छत्तीसगढ़ CG : अज्ञात व्यक्ति ने ओएलएक्स पर कैमरा बेचने का विज्ञापन डालकर...

CG : अज्ञात व्यक्ति ने ओएलएक्स पर कैमरा बेचने का विज्ञापन डालकर युवती से दो लाख रुपए की ठगी…

2

रायपुर । ऑनलाइन ठगी का एक और मामला सामने आया है, जहां अज्ञात व्यक्ति ने ओएलएक्स पर कैमरा बेचने का विज्ञापन डालकर युवती से दो लाख रुपए ठग लिए। महामाया मंदिर, पुरानी बस्ती निवासी 23 वर्षीय भव्या देवांगन ने सोमवार आधी रात थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई।

पीड़िता के अनुसार सोमवार शाम उसने ओएलएक्स पर कैमरा बेचने का विज्ञापन देखा और विज्ञापन में दिए गए मोबाइल नंबर 9142986462 पर संपर्क किया। बातचीत के दौरान आरोपी ने कैमरा भेजने का भरोसा दिलाया और यूपीआई के माध्यम से अपने बताए खाते में दो लाख रुपए ट्रांसफर करा लिए।

राशि भेजने के बाद भव्या दो दिन तक कैमरे की डिलीवरी का इंतजार करती रही, लेकिन न तो कैमरा मिला और न ही आरोपी से संपर्क हो पाया। इसके बाद उसे ठगी का अहसास हुआ और उसने देर रात थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Previous articleCG : कक्षा 1 से 11वीं तक की वार्षिक परीक्षाएं 25 मार्च 2026 से 10 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी…
Next articleCG : जिन मतदाताओं के नाम ’तार्किक विसंगतियों’ की श्रेणी में आए हैं, वे 13 फरवरी तक अपना सत्यापन अनिवार्य रूप से कराएं …