Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : जिले में टीईटी 2026 परीक्षा का शांतिपूर्ण एवं सफल आयोजन

राजनांदगांव : जिले में टीईटी 2026 परीक्षा का शांतिपूर्ण एवं सफल आयोजन

3

– 45 परीक्षा केंद्रों में दो पालियों में संपन्न हुई परीक्षा
राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 2026 जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में जिले में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ। परीक्षा का आयोजन जिले के कुल 45 परीक्षा केंद्रों में दो पालियों में किया गया। प्रथम पाली में कुल 8071 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 7022 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। इसी प्रकार द्वितीय पाली में 13179 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 11823 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा के सफल संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पर्यवेक्षक, उडऩदस्ता दल एवं सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी। साथ ही परीक्षा की शुचिता बनाए रखने हेतु कड़ी निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की गई। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था अथवा अनुचित गतिविधि की सूचना प्राप्त नहीं हुई। परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

Previous articleराजनांदगांव : महिला सशक्तिकरण केन्द्र के एक संविदा पद के लिए आवेदन अब 10 फरवरी तक आमंत्रित
Next articleराजनांदगांव : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना – प्राकृतिक ऊर्जा से प्रकाशित हो रहा मनोज साहू का घर